सिंधी पंचायत संस्था के चार दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का भव्य समापन

बालोतरा, 20 अक्टूबर।

सिंधी पंचायत संस्था (रजि.), बालोतरा की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर सिंधु पैलेस भवन के पीछे स्थित ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का सोमवार, 19 अक्टूबर की रात हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस आयोजन में समाज की मातृशक्तियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गरबा महोत्सव को यादगार बनाया।

 

गरबा रास की विभिन्न शैलियों ने मोहा मन

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा रास की विभिन्न शैलियों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गरबा संगीत की मधुर धुनों और तालबद्ध कदमों के साथ महिलाओं ने सामूहिक रूप से गरबा खेलकर उत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक परिधान, रंग-बिरंगी पोशाकों और भक्तिमय माहौल ने आयोजन स्थल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने सिंधी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और नवरात्रि के प्रति श्रद्धा को दर्शाया।

 

भामाशाहों का सम्मान कर जताया आभार

महोत्सव के दौरान आयोजन में आर्थिक एवं अन्य सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। संस्था की ओर से भामाशाहों के सहयोग और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके योगदान को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता में महत्वपूर्ण बताया गया।

 

धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश

चार दिवसीय गरबा महोत्सव ने समाज की महिलाओं को एक साथ जोड़ने के साथ धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया। समापन अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों, समाज बंधुओं, मातृशक्तियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। मां दुर्गा की आराधना और ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री टिकमदास खियानी,रवि चंदानी, सुनील रामनानी, नरेंद्र लालवानी, नंदलाल पहुवानि,गोविंद सुखनानी, पंकज सुखनानी, हरीश आहूजा,प्रकाश मनवाणी, गोविंदराम आहूजा,डॉ. हेमंत खियानी, शोभराज लोहाणी, हरिराम सोनी के साथ अध्यक्षा श्रीमती उषा सुखनानी के नेतृत्व में महिला मंडल की पूरी टीम की उपस्थिति रही।।