बालोतरा 2 नवंबर
सिंधी पंचायत संस्था (रजि.) एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद संत कंवरराम जी के बलिदान दिवस पर 1 नवंबर को सिंधु पैलेस भवन में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर संत कंवरराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समारोह में नगर परिषद सभापति श्री योगेश गहलोत मुख्य अतिथि, तथा उपसभापति श्री कांतिलाल हुड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालोतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 की पार्षद श्रीमती दीपा महादेव सोनी का समाज की ओर से स्वागत एवं बहुमान किया गया। वक्ताओं एवं महिला मंडल की सदस्यों ने संत कंवरराम जी की जीवनी, उनके आदर्शों, शिक्षाओं एवं उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
महिला मंडल की सदस्याएँ—श्रीमती देवी सुखनानी, ऊषा सुखनानी, राखी सुखनानी, महक रामनानी, निशा मेघनानी एवं भूमिका सोनी सहित समाज के बाबा साहब गोविंदराम आहूजा , चंद्रप्रकाश आसुदानी एवं संरक्षक वासुदेव बसरानी ने भी संत कंवरराम जी के जीवन एवं उनके उपदेशों के बारे में समाजजनों को जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था अध्यक्ष टीकमदास खियाणी ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी समाजबंधुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई, और कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर रवि चंदानी, सुनील रामनानी,बाबूलाल सुखनानी, ओमप्रकाश आसुदानी, गोविंद सुखनानी, इंदर बसरानी, नंदलाल पहुवानी, नरेंद्र लालवानी, पंकज सुखनानी, योगेश सुखनानी, योगेश सोनी, प्रकाश सोनी सहित महिला मंडल की अन्य सदस्याएँ एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।