महाराजा दाहरसेन जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी आयोजित*

बालोतरा l राजस्थान सिंधी अकादमी, जयपुर एवं सिंधी पंचायत संस्थान, बालोतरा एवम भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा दायसेन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महाराजा दायसेन के चित्र में रंग भरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में भारतीय सिंधु सभा के संभाग प्रभारी वासुदेव बसरानी ने महाराजा दायसेन के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी। जिला प्रभारी प्रताप लालवानी ने भी महाराजा दायसेन के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। वहीं बाबा साहब गोविंदराम आहूजा ने महाराजा दायसेन के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में समाज अध्यक्ष टिकमदास खियानी ने सभी अतिथियों,प्रतिभागी बच्चों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। ये रहे मौजूद उपाध्यक्ष बाबूलाल सुखनानी,कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार लालवानी, सरक्षक हरिराम सोनी, सह सचिव ओम प्रकाश आसुदानी,राजू भाई छब्बिलानी, योगेश सुखनानी,शोभराज लोहानी, कोशल्या खियानी,,कविता लालवानी, भूमिका सोनी, परिधि लालवानी, काव्य शंभवनि, मंशा पहुवानी, सखी सोनी l कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश मनवानी ने दी l