बालोतरा।। गुरुवार 1 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन सिंधी पंचायत संस्था के बैनर तले श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा आम जन के लिए अल्पाहार की सेवा की गई।।
श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश आहूजा द्वारा बताया गया कि हर पुर्णिमा को युवा सदस्यों द्वारा भिन्न भिन्न सेवा कार्य किए जाते है।। इस बुद्ध पूर्णिमा पर सोनू स्टूडियो के सामने आमजन को अल्पाहार और जल की सेवाएं दी गई।। इस अवसर पर सिंधी पंचायत संस्था सचिव सुनील रामनानी, झूलेलाल नवयुवक मंडल उपाध्यक्ष गोरधन धीरवानी, संगठन मंत्री लक्ष्मण नैनवानी, प्रचार मंत्री साहिल मोटवानी, कोषाध्यक रवि सुखनानी, करण धीरवानी, दीपक खियानी आदि युवा सदस्यों ने सेवा दी।।